ChhattisgarhCrimeRegion

गोंदवारा अंडर ब्रिज के नीचे देशी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

रायपुर। गोंदवारा अंडर ब्रिज के नीचे एक युवक को देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गुढिय़ारी पुलिस ने गिरफ्तार किया। यहां यह बताना लाजमी होगा कि पुलिस ने उसे वर्ष 2022 में भी एक देसी कट्टा के साथ पकड़ा गया था और वर्तमान में उसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक अन्य मामले दर्ज हैं।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम गोंदवारा अंडर ब्रिज के नीचे युवक को गिरफ्तार किया, पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित उके उर्फ छोटा भाई (29 वर्ष) प्रेम नगर गुढिय़ारी का रहना बताया। रोहित की तलाशी लेने पर देशी कट्टे के साथ 3 जिंदा कारतूस भी उसके पास से मिले। इसके संबंध में वह लाइसेंस व वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया और पुलिस ने जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button