ChhattisgarhRegion
अब दिखा भीषण गर्मी का असर

रायपुर। भीषण गर्मी का प्रकोप अब असर दिखाने लगा है। सुबह 11 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के मध्य हिस्सों में खासकर 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीट वेव) का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है और अगले & दिनों में 2 से & डिग्री और बढऩे के आसार हैं। बता रहे हैं राजनांदगांव में तापमान 4& डिग्री पहुंच गया है,जबकि अभी अप्रैल मध्य का महीना है,मई अभी बाकी है।







