ChhattisgarhCrime
अस्पताल की छत से कूदकर युवक ने दी जान

कांकेर। युवक ने पहले जान देने के लिए जहर खाया इससे वह जिन्दा बच गया। इस पर उसने अस्पताल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। गौरतलब है कि जिला अस्पताल की छत से कूदकर जान देने का यह पहला मम्मला नहीं है इसके पहले भी कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है। अब तक अस्पताल की छत से कूदकर तीन लोगों अपनी जान दे चुके हैं। छत से मरीजों के कूदकर जान देने की घटनाओं के बावजूद अस्पताल प्रबंधन गंभीर नहीं है। इसके चलते बीती रात छत से कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी। बताया गया कि छत से कूदने पर गंभीर चोटें आने व अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।






