चित्रकोट विधायक ने 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन का किया लोकार्पण

जगदलपुर। बास्तानार ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े किलेपाल में मंगलवार को 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन का लोकार्पण चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस छात्रावास भवन का निर्माण कार्य कुल लागत राशि 191.51 लाख की लागम से पूर्ण किया गया है, जो क्षेत्र की आदिवासी छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। लोकार्पण समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीणजन, अधिकारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है, और विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली आदिवासी छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध होगा, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। और विशेष रूप से आदिवासी अंचलों में शिक्षा के विस्तार हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह छात्रावास उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, जनपद अध्यक्ष महावती मण्डावी, जनपद उपाध्यक्ष सुनील कुहरामी, जनपद सदस्य रूपाराम मुचाकी, मण्डल अध्यक्ष सुनील कुहरामी, जिला मंत्री नारायण ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बामन वेट्टी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती मण्डावी, पूर्व जनपद सदस्य रंगबती कश्यप, संतोष ठाकुर, जलन कश्यप, सनकु पदामी, जग्गु मण्डावी, लखेश्वर, पायको राम, मधु कश्यप, अर्जुन, साधूराम, सहायक आयुक्त गणेश सौरी, एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।







