ChhattisgarhCrimeRegion

हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

Share

रायपुर। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र बजरंगपुर स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार व मंगलवार की रात रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवापारा-अभनपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 130-सी पर बजरंगपुर स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास रात करीब 1.15 बजे रेत से भरी हाइवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे खाली ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और ट्रक में सवार लोग उसमें ही बुरी तरह फंस गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हाइवा चालक दीपक पटेल और हेल्पर सुमीत यादव दोनों निवासी झुरा नवागांव (कातलबोड़ कुरूद) तथा ट्रक चालक भागवत साहू निवासी पारागांव (गोबरा नवापारा) के रूप में हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button