थाने का मखौल उड़ाते बनाया रील दो युवक गिरफ्तार

दुर्ग। सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम में वायरल होने के फेर में युवकों ने थाने को ही सेट बना लिया था। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह मामला उतई थाने की है। हर्ष साहू उर्फ हुक्का नाम के युवक ने अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए उतई थाना परिसर से बाहर निकलते हुए एक स्वैग वाला वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में युवक फिल्मी अंदाज में दिख रहा था। वीडियो ‘आज जेल कल बेल परसो फिर वही खेल’ जैसे गाने पर अपना वीडियो बनाया है। यह वीडियो वायरल हुआ और 47 हजार लोगों ने इसे देखा। इस पर
दुर्ग पुलिस ने इसे चुनौती की तरह लिया। पुलिस की छवि को धूमिल करने और परिसर के दुरुपयोग के मामले में कार्रवाई करते हुए उतई थाना पुलिस ने आरोपी हर्ष साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रील बनाने वाले उसके दोस्त मरोदा निवासी कनक चतुर्वेदी को भी गिरफ्तार किया है। हर्ष साहू 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 17 महीने जेल में रह चुका है।







