ChhattisgarhCrime

कार से 112 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Share

जशपुर। जशपुर पुलिस ने कार से 112 किलो गांजे की तस्करी करते हुए दो तस्करों को पकड़ा है। जिसकी कीमत 54 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। यह तस्कर ओडिशा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान एक तस्कर भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे पुलिस ने दौड़कर पकड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजे और वाहन को जब्त कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button