ChhattisgarhCrime
आईपीएल मैच का सट्टा खिलाते तीन युवक गिरफ्तार
भिलाई। आईपीएल सट्टा का संचालन करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कंडरापारा के ऋषभ नगर स्थित मकान में आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था । पुलिस ने ऋषभ नगर निवासी विकास जैन, शिवपारा निवासी रौनक ताम्रकार, गवलीपारा निवासी प्रवीण ताम्रकर को पकड़ा। उनके पास से नगदी 9810 रुपए, चार मोबाइल बरामद कर जब्त किया गया। कुल कीमत 49 हजार 800 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपियों के ख़ खिलाफ धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, धारा 112(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।






