ChhattisgarhRegion

ट्रैफिक पुलिस में 8 निरीक्षकों का हुआ तबादला

Share

रायपुर। यातायात एवं प्रोटोकॉल, रायपुर के पुलिस उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत आठ निरीक्षकों को अस्थायी रूप से विभिन्न यातायात थानों में पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को यातायात थाना भनपुरी से स्थानांतरित कर यातायात थाना तेलीबांधा भेजा गया है। निरीक्षक पारस पटेल को यातायात मुख्यालय से भाठागांव, निरीक्षक राकेश ठाकुर को मुख्यालय से भनपुरी, निरीक्षक भावेश गौतम को पंडरी, निरीक्षक अम्बरीश शर्मा को फाफाडीह और निरीक्षक राजेश सिंह को शारदा चौक यातायात थाना में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक मनोज कुमार साहू को यातायात मुख्यालय से कालीबाड़ी चौक और निरीक्षक अमित कुमार कौशिक को यातायात मुख्यालय में आइटीएमएस, सिग्नल सेल, वीआइपी ड्यूटी की जिम्मेदारी दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button