ChhattisgarhCrimeRegion

पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी

Share

कोंडागांव। जिले में ग्राम कोकोड़ी के गोकाड़ भांटा जंगल के पास शुक्रवार काे पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान धनेश्वर नेताम (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करंजी कोकोड़ी के धरशली पारा के निवासी थे।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपने रिश्तेदार के घर बनियांगांव गए हुए थे। दोपहर में वापस लौटते समय गोकाड़भांटा जंगल के पास पति धनेश्वर ने अचानक पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद धनेश्वर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक, धनेश्वर पिछले तीन महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button