ChhattisgarhCrime

आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 16 पकडे गए

Share

बलौदाबाजार-भाटापारा। आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश बलौदाबाजार पुलिस ने किया । गिरोह के 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । यह गिरोह भाटापारा से लेकर सोलन जिला तक फैला हुआ था और किराए के मकान से पूरे देश में सट्टे का संचालन कर रहा था। इस मामले का खुलासा एसपी भावना गुप्ता ने किया। पुलिस ने अंकित राज पिता अविनाश कुमार सिंह 29 निवासी हाउस न० 39, गली न० 16 मॉडल टाउन हिसार, हरियाणा, सदाम हुसैन पिता हिदायत तुला 25 निवासी महामाया पारा नहर रोड अम्बिकापुर, लवप्रित सिंह पिता सुरजीत सिंह 26 निवासी गाय सानीपुर ताडा थाना जुलका जिला पटियाला पंजाब, अजिबुल रहमान पिता मेहबूब खान 25 निवासी ग्राम टेगनी थाना पटना जिला बैकुंठपुर, अनिकेत त्यागी पिता पंकज त्यागी 28 निवासी ग्राम चंदपुरा थाना एंचोड़ा जिला संभल उत्तरप्रदेश, दीपक उर्फ दीपू चौहान पिता अजय सिंह चौहान 29 निवासी ग्राम मंडिया जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश, रमन कुमार पिता तरसेम लाल 37 निवासी ग्राम उपरली पठानकोट पंजाब, मुकेश सोनी पिता तुलसीराम सोनी 24 निवासी पीपरा अदायी गौरा चौकी थाना खोड़ारे जिला गौड़ा उत्तरप्रदेश, राकेश कुमार पिता सरदारी लाल 42 निवासी ग्राम एंव थाना नारोट जैमल सिंह जिला पठानकोट पंजाब, मनु पिता दर्शन कुमार 24 निवासी ममुन थाना डिविजन न० 4 पठानकोट जिला पंजाब, करणदीप सिंह पिता स्व० प्रगटसिंह 29 निवासी लहरागागा थाना लहरागागा जिला संगरूर पंजाब, दीपक कुमार पौडेल पिता जीत बहादुर पौडेल 27 निवासी दमक वार्ड कमांक -07 जिला तरहरा नेपाल, रितिक कुमार पिता मंगल दास 24 निवासी दतियाल थाना नरोड़ जैमल सिंह जिला पठानकोट पंजाब, राहुल सरमाल पिता जोगिन्द्र पाल 28 निवासी सराय मोहल्ला गुरुद्वारा के पास पठानकोट, शिवम पिता पुरुषोतम लाल 30 निवासी सराई मोहल्ला थाना डिविजन न० 1 पठानकोट जिला पठानकोट पंजाब और गुलशन कुमार पिता प्रवीण कुमार 30 निवासी ग्राम अंतौर थाना नरोट जैमलसिग जिला पठानकोट पंजाब को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक,4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी अजय बतरा को मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक मोबाइल, ₹5780 नकद और सट्टेबाजी से जुड़े स्क्रीनशॉट बरामद किए गए।

अजय बतरा के मोबाइल की जांच में “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए सट्टा संचालन का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि इस आईडी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बैठा एक बड़ा गिरोह देशभर में ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। इसके बाद भाटापारा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवानू क्षेत्र में दबिश दी। वहां एक किराए के मकान में चल रहे सट्टा ऑपरेशन का भंडाफोड़ करते हुए 16 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नेपाल व छत्तीसगढ़ के हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 2 बैंक खाते सहित 50 लाख रुपये से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक बनाकर पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।
इस मामले में पहले से दर्ज अपराध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button