तेज रफ़्तार मालवाहक पलटा, 15 लोग घायल 3 गंभीर

बीजापुर। ग्रामीणों से भरा मालवाहक पलट गया। इससे उस पर सवार 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया गया है। बीजापुर के ब्लॉक भोपालपट्टनम के ग्राम सोमनपल्ली के पास गुरुवार सुबह 6 बजे यह घटना हुई। गाड़ी में सवार भोपालपट्टनम ब्लॉक के पेंटागुड़ा, बारेगुड़ा, दममुर गाँव के 40-45 ग्रामीण मिर्च तोड़ने महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम सोमनपल्ली के पास गाड़ी पलट गया। इससे उस पर सवार 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम में प्राथमिक इलाज के बाद बीजापुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस मामले जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन डॉ.रत्ना ठाकुर ने बताया कि तीन गंभीर मरीजों को जगदलपुर रेफर किया गया है। शेष मरीजों का इलाज किया जा रहा है । सभी मरीज खतरे से बाहर हैं.। इस घायलों का हाल जानने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी सहित तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे थे ।







