ChhattisgarhCrime
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर- चाम्पा। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र की है।
पीड़िता की इंस्टाग्राम पर वर्ष 2022 में अनिकेत तांडे 20 सोनादुला निवासी, थाना अकलतरा से पहचान हुई थी। इसी दौरान पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को खुद को एचडीएफसी बैंककर्मी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ अनाचार किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना में अपराध धारा 64 (2) (एम) 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से पकड़ा। पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।







