ChhattisgarhRegion

3 अगस्त से विभागीय परीक्षा, 19 जून तक आवेदन आमंत्रित

Share

जगदलपुर। बस्तर संभाग के अंतर्गत कार्यरत शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आगामी 3 अगस्त से विभागीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में स्पष्ट किया गया है, कि आगामी विभागीय परीक्षाएं 3 अगस्त से प्रारंभ होकर 10 अगस्त 2026 तक संचालित की जाएंगी। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार वर्ष 2026 की विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। विभागीय परीक्षा के लिए 19 जून तक आवेदन जमा हाेंगे। इस संबंध में संभाग के सातों जिलों बस्तर, कांकेर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कोण्डागांव के कलेक्टरों को विधिवत सूचना भेज दी गई है ताकि स्थानीय स्तर पर सभी विभागों में इसकी जानकारी समय पर पहुंच सके।
इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने के इच्छुक पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को विषयवार आवेदन पत्र भरकर अपने कार्यालयों में जमा करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही सभी जिला कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राप्त आवेदनों को संकलित कर उनकी सूची 30 जून 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से संभाग आयुक्त कार्यालय को प्रेषित करें, ताकि समय पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही राज्य शासन से प्रश्न-पत्रों की मांग की जा सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button