ChhattisgarhRegion

दीनदयाल ध्रुव को भृत्य पद पर मिली अनुकम्पा नियुक्ति

Share

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र में निहित प्रावधन के अनुसार श्री दीनदयाल ध्रुव, पिता स्वर्गीय श्री परमानंद ध्रुव, निवासी ग्राम मुड़मार, तहसील एवं जिला महासमुंद को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने श्री दीनदयाल ध्रुव को नियुक्ति प्रदान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति शासन की प्राथमिकता में है। ऐसे प्रकरणों को समय सीमा में समाधान करें। अनुकम्पा नियुक्ति केवल एक कर्मचारी तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे प्रकरणों पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने बताया कि श्री दीनदयाल ध्रुव को विकासखंड महासमुंद अंतर्गत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोरियाझर में भृत्य पद पर पदस्थ किया गया है। श्री दीनदयाल ध्रुव को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित अन्य नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button