ChhattisgarhRegion

IPS सिंह ने लिखी संयुक्त राष्ट्र के भीतर शांति बहाली के प्रयासों पर बुक, अजीत डोभाल ने दी बधाई

Share

रायपुर। कीर्ति चक्र से सम्मानित व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने छत्तीसगढ़ के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के द्वारा शोध किए गए पुस्तक जिसका शीर्षक शांति-निर्माण का संस्थागतकरण: सिएरा लियोन और बुरुंडी में संयुक्त राष्ट्र शांति-निर्माण आयोग की कार्यप्रणाली है, के लिए अपनी सराहना व्यक्त करते हुए आभार जताया है।
अजीत ने कहा कि यह पुस्तक संस्थागत तंत्र का एक व्यापक और गहन पृष्ठभूमि प्रदान करती है, विशेष रूप से उस शांति निर्माण आयोग का, जिसे संयुक्त राष्ट्र के भीतर शांति बहाली के प्रयासों को समर्थन देने के लिए विकसित किया गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद परिकल्पित अंतर्राष्ट्रीय शांति स्थापना प्रयासों की समझ के लिए, आज के ऐसे माहौल में एक नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है जो संघर्षों से घिरा हुआ है और जहाँ संयुक्त राष्ट्र के अन्य संस्थानों की प्रभावशीलता कम होती जा रही है। उन्होंने पुस्तक की सराहनीय प्रयास के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपके शैक्षणिक और पेशेवर कार्यों में निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।

पुलिस उप महानिरीक्षक सिंह ने लिखी संयुक्त राष्ट्र के भीतर शांति बहाली के प्रयासों के लिए पुस्तक, अजीत ने दी बधार्ई
GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button