रायपुर की ट्रैफिक समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमिश्नर संजीव शुक्ला को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। आम आदमी पार्टी की टीम ने आज कार्यकारी जिलाध्यक्ष रायपुर सागर क्षीरसागर के नेतृत्व में ट्राफिक समस्याओं को लेकर रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला को ज्ञापन दिया। और उनके द्वारा उठाये जा रहे कदम की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बनने के बाद कई सड़को को चौड़ीकरण किया जा चुका है एक्सप्रेसवे बनाये गए शासन ने हर संभव प्रयास किया लेकिन शहर की ट्रेफिक व्यवस्था जस की तस बनी हुई है उस व्यवस्था को ठीक करने के लिए कमिश्नर सर ने बेहद ही अच्छा कदम उठाया था लेकिन किस दबाव में उस निर्णय को शिथिल कर दिया गया यह समझ से परे है आपको बता दे कि आज एम जी रोड, राठौर चौक,अग्रसेन चौक,भैंसथान , फाफडीह,रेलवे स्टेशन मार्ग,चुना भट्टी ,गुढ़ियारी , कर्मा चौक, रामनगर,नहरपरा,संजय गांधी चौक, गुरुद्वारा स्टेशन रोड,मालवीय रोड इन सभी मार्गो पर शाम होते ही भयंकर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है कई बार एम्बुलेंस को रास्ता नही मिलता।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने बताया कि इन सभी मार्गो पर छोटे मालवाहक वाहनों सरपट दौड़ते है जो कि शहर की भीतर स्थित ट्रांसपोर्ट जो अन्य जिलों के लिए ट्रांसपोटिंग करते है वंहा तक जाते है शहर के अंदर ही अन्य राज्यों के भी ट्रांसपोर्ट भी है और वे सभी शहर के बीचो बीच संचालित हो रहे है इन्हें शहर से बाहर करने के लिए कई उपाय किये गए जैसे कि बेरिकेट्स लगवाना अन्य अन्य बेहद उपाय किये गए लेकिन राजनीतिक दबाव में यह सफल नही हो सके जबकि रावाभटा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बनया गया था लेकिन वह भी खाना पूर्ति ही रहा और ट्राफिक की समस्या जस की तस बनी हुई है।
रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने कहा है कि कमिश्नर सर ने एक अच्छा निर्णय 27-02-26 दिनांक को एक आदेश जारी कर इन सभी मार्गो पर शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक छोटे माल वाहक वाहनों की नो एंट्री लगा दी थी यह एक सराहनीय पहल था जिससे रायपुर शहर की जनता ने कुछ दिन राहत की सांस ली लेकिन राजनीतिक दबाव में उन्हें यह निर्णय को शिथिल करना पड़ गया जबकि यह स्वागतयोग्य कदम था इस नियम का उल्लंघन करने वालो पर हर जगह चालान काटे जा रहे थे पुलिस जवानों की तैनाती सभी जगह देखने को मिलती थी और रायपुर की जनता कुछ दिनों के लिए ट्रेफिक समस्या से राहत महसूस कर रही थी इस निर्णय से काफी खुश थी लेकिन अब इस निर्णय को शिथिल करना उचित नही है।
प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग ) इमरान खान ने कहा है कि राजधानी की ट्रेफिक के लिए उनके इस आदेश को फिर से कड़ाई से पालन करवाया जाए और जनता की सुविधा को देखते हुए इसी राजनीतिक रंग न दिया जाए। हमने इसको लेकर कमिश्नर सर को ज्ञापन सौंपा है उन्होने हमे आश्वस्त किया है कि वे इसे कड़ाई से पालन करवाएंगे। ज्ञापन देने वालो में आम आदमी पार्टी मुख्य रूप से मिहिर कुर्मी, अज़ीम खान, इमरान खान और सागर क्षीरसागर आदि पदाधिकारी शामिल हुए।







