ChhattisgarhMiscellaneous

नाइट क्लब में इन्फ्लुएंसर लड़कियों को शराब परोसते दिखी

Share

रायपुर। सेरीखेड़ी स्थित नाइट क्लब में एक इन्फ्लुएंसर अपने हाथों से लड़कियों को शराब परोसते दिख रही है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। रविवार 5 अप्रैल की देर रात एक पार्टी चल रही थी। यह मामला तेलीबांधा थाने क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पियानो क्लब का बताया जा रहा है। यहां देर रात तक पार्टी चल रही थी। इंफ्लूऐंसर के चारों ओर युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इस पार्टी में मुंबई से बुलाए गए कुछ कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी खड़े हैं, जो पार्टी का हिस्सा बनकर लोगों को ड्रिंक्स परोसते दिखाई दे रहे हैं।

नाइट क्लब में जब लेट नाइट पार्टी की जानकारी पुलिस को मिली तो तेलीबांधा थाने की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने क्लब प्रबंधन से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में इस तरह की लेट नाइट पार्टियां आए दिन होते रहती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button