ChhattisgarhRegion

दिव्यांग श्यामसुंदर के जीवन में आई नई राह,कलेक्टर ने दिया ट्राइसाइकिल

Share

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिला प्रशासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक मानवीय पहल की गई है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांग श्यामसुंदर चंदेल को ट्राइसाइकिल प्रदान की।
ग्राम रसेडा के निवासी 22 वर्षीय दिव्यांग युवक श्यामसुंदर जन्म से ही दाहिने हाथ और दाहिने पैर की दिव्यांगता से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब ट्राइसाइकिल मिल जाने से न केवल उनकी शारीरिक बाधाएं कम होंगी, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा सकेंगे। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की प्रत्येक हितग्राही मूलक योजना का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुँचे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के ऐसे सभी जरूरतमंद व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। नई ट्राइसाइकिल पाकर श्यामसुंदर और उनके परिवार ने शासन, प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने भविष्य के लिए एक बड़ा सहारा बताया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button