ChhattisgarhCrime

बैंक कर्मियों की सांठगांठ से 3 ठगों ने होल्ड खातों से निकाली रकम

Share

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरसींवा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक के खातों से 31 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। आरोपियों ने बैंककर्मियों से साठगांठ कर होल्ड खातों से रकम निकाली थी ।

गिरफ्तार आरोपियों में रायकोना निवासी शिवा साहू, पारसनाथ साहू और सूर्यकांत साहू शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से इनोवा और सेलेरियो कार, जावा बाइक, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन सहित 40 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है।
यह मामला 25 दिसंबर 2025 का है। मामला एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ व सारंगढ़ बैंक प्रबंधन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने 21 लाख व 10.34 लाख रुपये अलग-अलग खातों से निकाले थे। एसपी के निर्देशन में सरसींवा की टीम ने लंबे समय से प्रयास कर रही थी। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button