ChhattisgarhCrime

खेत में जुआ खेलते दो पकड़े गए

Share

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाई करते हुए खेतों के बीच चल रहे जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे दो आरोपियों को पकड़ा, दो अन्य अंधेरे में भागने से सफल हो गए। मौके से 6 लाख से अधिक नगद, एक कार और आईफोन जब्त किया गया है। 6 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर ग्राम टोकरो के पास खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को दौड़कर पकड़ लिया, जबकि अन्य अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार लोगों में राहुल सिंह 34, निवासी सेक्टर 10, भिलाई और रितेश कुमार 36, निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर
शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 6 लाख 34,000 रुपये नगद, सीजी 07 सीयू 9944 नंबर की एक मर्सिडीज कार, 2 आईफोन और एक ताश की गड्डी जब्त की है। इन सभी की कुल कीमत 42.14 लाख रुपये बताई जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button