ट्रक ने कार को ठोका सवार सुरक्षित
बिलासपुर। सरकंडा में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को ठोक दिया। गनीमत है कि कार सवार पति पत्नी दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
बीते दिनों गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों की कार को एक ट्रक ने ठोक दिया। इससे कार का एक हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। कार सवार पति-पत्नी सुरक्षित हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है। फ्रेंड्स रेसिडेंसी निवासी अमित सक्सेना जीजीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग में सीनियर प्रोफेसर हैं। घटना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे की जब वह अपनी पत्नी अनुपमा सक्सेना (राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष) के साथ यूनिवर्सिटी से लंच कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को पीछे से ठोक दिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की डिक्की, बंपर और दाहिनी तरफ का दरवाजा बुरी तरह दब गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। हादसे के बाद प्रोफेसर दंपति ने सरकंडा थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अनुपमा सक्सेना के भाई तारण प्रकाश सिन्हा आईएएस और उनकी पत्नी आईपीएस श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा हैं।







