ChhattisgarhCrime

बहन ने नदी जाने से रोका, भाई ने लगाई फांसी

Share

बलौदाबाजार- भाटापारा। पचपेड़ी क्षेत्र में बड़ी बहन ने बच्चे को नदी जाने से रोका तो 11 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली। बलौदाबाजार लवन के बाजारभांठा निवासी गौकरण केंवट पत्नी और बच्चों के साथ कुकर्दीकला ईंट भट्ठे में रहता है। सोमवार को गौकरण पत्नी के साथ काम पर चला गया। घर पर शुभम 11 अपनी बड़ी बहन के साथ था। सुबह वह पड़ोस की महिला के साथ नदी नहाने जा रही थी। शुभम ने भी नदी जाने की जिद की। बहन ने उसे नदी जाने मना किया और घर पर रहने की बात कही। जब बहन नदी से नहाकर घर पहुंची तो उसका भाई फांसी से लटके मिला। इसको देखकर उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और बच्चे को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button