ChhattisgarhCrime

खाद की कालाबाजारी, 7 केंद्रों से बिक्री पर लगाईं रोक

Share

जगदलपुर। बस्तर में उर्वरक की कालाबाजारी पर कलेक्टर के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम ने जिलेभर में औचक निरीक्षण किया। इसमें भारी गड़बड़ियां पाई गई। जांच के बाद 7 उर्वरक केंद्रों से बिक्री रोक दी गई, जबकि 3 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी। जाँच में स्टॉक रिकॉर्ड और वास्तविक उपलब्धता में अंतर पाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों को सही कीमत पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और एफआईआर की जाएगी। इस कार्रवाई से खाद व्यापारियों में हड़कंप है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button