ChhattisgarhCrime

अज्ञात शरारती तत्वों ने की प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़

Share

जशपुर। जशपुर जिले के एक प्राचीन हिंदू मंदिर में धार्मिक झंडा जलाने और भगवान की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है। सोमवार को जब लोग पूजा करने पहुंचे तो वह तोड़फोड़ देख कर काफी आहत हुए। इसकी जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोश जताते हुए पुलिस से अज्ञात असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। यह घटना आस्ता थाने के धरधरी गांव की है। यहां स्थित प्राचीन बम्हनी माता मंदिर में रविवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंदिर परिसर में पेड़ से बंधे धार्मिक झंडों को भी जला दिया गया। इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है। रोज पूजा-पाठ करने वाली महिलाएं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और रो पड़ीं। विहिप के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटना को लेकर जानकारी दी सूचना मिलने के बाद एसडीओपी जशपुर समेत अस्ता थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचे । घटना की जांच की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button