मामूली विवाद में कार को किया आग के हवाले
बिलासपुर। सड़क पर बैठीं गायों को बचाने के लिए कार चालक ने ब्रेक मारा,इससे पैदल जा रहा युवक कार से टकरा गया। इससे गुस्साए युवकों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। जान बचाने ड्राइवर भागा तो युवकों ने कार में आग लगा दी। यह घटना सकरी थाने की है। सकरी पुलिस ने बताया कि गोकुलधाम निवासी रामेश्वर सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी 30, 24 मार्च को 8 बजे अपनी गाड़ी का पैसा लेने लोखंडी जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर कुछ गायें कार के सामने आ गई। उन्हें बचाने ब्रेक मारा और बाजू में चल रहा व्यक्ति टकरा कर गिर गया। वहां मौजूद आहत का पुत्र राजा निषाद ने ड्राइवर रामेश्वर के साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इससे पीड़ित डरकर भाग गया। आरोपी राजा निषाद अपने साथी कृष कुर्रे और प्रदीव वर्मा के साथ कार में आग लगा दी। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।






