ChhattisgarhCrime
जमीन को लेकर हिंसक झड़प में एक की मौत
कांकेर। जमीन सम्बन्धी विवाद में पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 27 में एक परिवार पर 10- 12 लोगों ने हमला कर दिया। इस झड़प में एक शख्स बृजेश मजूमदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई इस घटना में घायल हो गए। घायलों का इलाज पखांजूर सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। पखांजूर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.







