ChhattisgarhPolitics

भाजपा सदर बाजार मंडल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की हुई चर्चा

Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल की मासिक समीक्षा बैठक आज आयोजित की गई। इसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से सोमवार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस तथा 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। इन दोनों को महत्वपूर्ण अवसरों को मंडल स्तर पर जोरदार ढंग से मनाने हेतु पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button