आदर्श मंडल के रुप में पहचान बनाई रायपुर रेल मंडल ने

रायपुर। रायपुर मंडल ने राजस्व, संरक्षा, तकनीकी नवाचार एवं यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 अनेक उपलब्धियां करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आर्दश रेल मंडल के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में मीडिया कर्मियों के साथ साझा की।
रायपुर रेल मंडल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए श्री दयानंद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायपुर मंडल ने राजस्व, संरक्षा, तकनीकी नवाचार एवं यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेल में एक आदर्श मंडल के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। माल लदान में रायपुर रेल मंडल ने लक्ष्य से अधिक 4 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 -26 में 03.87 प्रतिशत (लगभग 04 प्रतिशत) की वृद्धि हासिल की है और 46.44 मिलियन टन लदान कर 4983 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त किया हैं । वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायपुर मंडल को 46.33 मिलियन टन लदान का लक्ष्य दिया गया था। रायपुर मंडल ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024 -25 में 44.73 मिलियन टन लदान कर 4818 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त किया था ।
इस उपलब्धि के पीछे आधुनिक लोडिंग अवसंरचना, ग्राहक-केंद्रित नीतियाँ, डिजिटल पहल तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । रायपुर रेल मंडल द्वारा कोयला, स्टील प्लांट के लिए रॉ-मटेरियल, पिग आईरन, फिनिश्ड स्टील, आयरन ओर, सीमेंट, फूड ग्रेन फर्टिलाइजर, इत्यादि का माल लदान किया है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद बताया कि रायपुर मंडल नए अवसर बनाने में सफल रहा है साथ ही रायपुर मंडल भारतीय रेल के प्रमुख शीर्ष मंडलों में 9 वें स्थान पर रहा हैं। वित्तीय वर्ष 2025 -26 अवधि के दौरान रायपुर मंडल ने माल यातायात के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखा है। त्योहारों, छुट्टियों एवं विशेष अवसरों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को अधिकाधिक आरक्षित बर्थ एवं सीट उपलब्ध कराने हेतु 195 ट्रिप के लिए 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का सफलतापूर्वक परिचालन के साथ एवं 12 भारत गौरव ट्रेनों का भी परिचालन किया है। एवं विभिन्न श्रेणी के 60 अतिरिक्त कोच को ट्रेनों में जोड़ा गया है। यात्री यातायात, माल ढुलाई, विविध आय, गैर-किराया राजस्व, पार्किंग आय, खानपान से होने वाली आय सभी में बढोत्तरी हासिल की है ।
26.6 मिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुचाया यात्री यातायात से 631.35करोड़ राजस्व प्राप्त किया, वाणिज्य विभाग ने यात्री यातायात में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यात्रियों की 7.30 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है । इसी प्रकार, यात्री राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 3.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वाणिज्य विभाग ने कुल विविध आय 25.18 करोड़ अर्जित की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18.27 प्रतिशत अधिक है।गैर-किराया राजस्व आय 17.10 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.35प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
खानपान से होने वाली आय 03.22 करोड़ रुपये, जो पिछले वर्ष की तुलना में 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायपुर मंडल ने टिकट चेकिंग के 01 लाख 97 हज़ार 873 केस दर्ज किये जिनसे 11.13 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। पार्किंग आय 3.44 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.84 प्रतिशत अधिक है। रायपुर विभाग ने इस वित्तीय वर्ष के लिए अपने पार्किंग आय लक्ष्य को एक बार फिर पार कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायपुर मंडल ने पार्सल से 7.44 करोड़ रुपये आय अर्जित की है जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।







