ChhattisgarhCrimeRegion

युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Share

कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र अंर्तगत आमापारा निवासी युवक संतराम निषाद ने अपने घर से कुछ दूरी में एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात तक जब युवक घर नहीं आया तो परिजनों ने आज बुधवार सुबह खोजबीन करने युवक का शव पेड़ में लटका हुआ देखा गया, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मऔके पर पंहुचकर शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कोरर के थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आमापारा निवासी संतराम निषाद 19 वर्ष, बीती रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घूमने जाने के नाम पर निकला, काफी देर तक वापस नही आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। लेकिन कही भी उसका पता नही चला, आज सुबह जब वापस घर वाले उसकी खोजबीन के लिए निकले तो देखा कि घर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित एक महुआ पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले को विवेचना में लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button