ChhattisgarhRegion

दंतेवाड़ा में 9 लाख के ईनामी 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Share

दंतेवाड़ा। जिले के पुलिस लाइन कारली में मंगलवार को 5 लाख की ईनामी महिला नक्सली सोमें कड़ती सहित पांच नक्सलियों ने बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ डीआईजी राकेश, दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 9 लाख रुपये का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण के बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छिपाकर रखे गये, इंसास रायफल, एसएलआर एवं बीजीएल सहित कुल 40 हथियार भी बरामद किए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नक्सली खात्मे की समय सीमा के अंतिम दिन आत्मसमर्पित नक्सलियों में – भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य सोमें कड़ती बीजापुर जिला अंतर्गत थाना मिरतुर के चेरली की निवासी है, ईनामी 5 लाख रूपये, भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य लखमा पोयाम, निवासी बेचापाल थाना मिरतुर , ईनामी 1 लाख रुपए, भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य सरिता पोडियाम निवासी हिंगुम, थाना जांगला के ईनामी 1 लाख रुपए, जोगी कलमू निवासी नेंड्रा थाना बासागुडा, ईनामी 1 लाख रुपए तथा गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य मोटी ओयाम निवासी पीडिया, थाना गंगालूर, ईनामी 1 लाख रुपए ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक दंतेवाड़ा जिले में 607 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं, संयुक्त अभियानों में 92 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, और 54 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button