ChhattisgarhCrimeRegion

युवक ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Share

जगदलपुर । जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत बेड़ागुड़ा गोदामपारा में 21 वर्षीय युवक रोशन बघेल ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसकी मां ने उसे फंदे पर लटका देखा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोकापाल बेड़ागुड़ा गोदामपारा निवासी रोशन बघेल, बलराम बघेल का पुत्र था, वह होंडा शोरूम में काम करता था। रविवार रात को रोशन ने परिवार के साथ खाना खाया और सोने चला गया। सोमवार सुबह मां कपड़े सुखाने छत पर पहुंचीं। उन्होंने अपने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका पाया। मां ने तुरंत परिजनों को आवाज लगाई। परिजनों ने युवक के गले से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, तब तक रोशन की मौत हो चुकी थी। पुलिस युवक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले काे विवेचना में लिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button