ChhattisgarhRegion

गर्मियों में लू-तापघात से बचाव को लेकर निर्देश जारी, डिप्टी कलेक्टर भेडिय़ा नोडल अधिकारी नियुक्त

Share

गरियाबंद। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए भारत सरकार, गृह मंत्रालय तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा राज्य में लू एवं तापघात से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री बीएस उइके ने बढ़ती गर्मी और संभावित लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने लू-तापघात से बचाव एवं आवश्यक तैयारी के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेडिय़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षक, जनपद पंचायत के अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और कोटवार जनसमुदाय को लू-तापघात के लक्षण, बचाव के उपाय और प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक करें। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button