भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने सेवानिवृत्त आईएएस रे के निधन पर जताया गहरा शोक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बी.के.एस. रे के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख और शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में श्री देव ने कहा कि बी.के.एस. रे का निधन प्रशासनिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अविभाजित मध्यप्रदेश और फिर छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण थी। एक कुशल, कर्मठ और संवेदनशील प्रशासक के रूप में जनहित के कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी। श्री देव ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने समाज और राज्य की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दु:ख की इस घड़ी में हम सबकी गहरी सम्वेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार व शुभचिंतकों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।







