ChhattisgarhRegion

नक्सलियों का जवानों के साथ भोजन करने वाला वीडियो हुआ वायरल

Share

कांकेर। जिले के परतापुर थाना में शनिवार को नक्सली राधिका कुंजाम, संदीप कडिय़ाम और रैनु पद्मा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण से पहले पुलिस के जवान और आत्मसमर्पित तीनो नक्सलियों का जंगल में एक साथ भोजन करते हुए का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि नक्सली राधिका कुंजाम, संदीप कडिय़ाम और रैनु पद्मा लंबे समय से जंगल में थे, और समर्पण की प्रक्रिया के दौरान पुलिस से उनका संपर्क हुआ। इस दौरान जवानों ने उन्हें भोजन उपलब्ध कराया और मानवीय व्यवहार दिखाया। बाद में तीनों नक्सलियों ने परतापुर थाना पहुंचकर औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया। जवानों और नक्सलियों के एक साथ बैठकर भोजन करने का वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button