ChhattisgarhCrimeRegion

बोलेरो एम्बुलेंस से 10 लाख के गांजा ला रहे महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार

Share

महासमुंद। ओडिशा से गांजा खरीदकर बोलेरो एम्बुलेंस से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए महाराष्ट्र में बेचने ले जा रहे महाराष्ट्र के 2 आरोपियों को एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे बरामद 20 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजे की कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद कलर बोलेरो एम्बुलेंस में मादक पदार्थ गांजा परिवहन होने जा रही है। सूचना पर चरौदा मोड़ ग्राम खल्लारी थाना जिला महासमुंद के पास नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद एम्बुलेंस पहुंचते ही उसे रोककर वाहन चालक व सवार से पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे रखे दो बोरी की अंदर के सामान की जांच पड़ताल करने पर 2 बोरी में करीब 20 कि. ग्रा., मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। वाहन चालक व सवार के उक्त संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से बिक्री करने महाराष्ट्र लेकर जाने की योजना बताया। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध सदर का पाया जाने से धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सलमान खान तथा शिराज पठान दोनों निवासी महाराष्ट्र शामिल हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button