ChhattisgarhCrimeRegion

स्कूटी से अस्पताल जा रही नर्स पर बाइक सवार युवक ने किया चाकू से हमला

Share

कोरबा। स्कूली से अस्पताल जा रही नर्स पर बाइक सवार युवक ने पंचवटी मार्ग में पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवती अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है। युवती की रिपोर्ट पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के माध्यम से उसकी तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी से नर्स अस्पताल जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने पीछे से युवती के पीठ पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। इसके बाद युवती ने परिचित को कॉल कर मदद के लिए बुलाई। चाकू पीठ पर दो इंच घुसा हुआ था, इसी हालत में वह अस्पताल पहुंची। पीडि़ता पंप हाऊस की रहने वाली है और निहारिका के समीप लैब में काम करती है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकडऩे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरु कर दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button