ChhattisgarhRegion
मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पुसौर पुलिस ने मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त कुंजबिहारी पटेल (32) निवासी ग्राम घुघवा पुसौर ने पुलिस से 22 जनवरी को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि वह अप्रैल 2022 में 4,58,300 और बाद में 3,69,000 रुपए आरोपी सितेश को दिए। इसी तरह गांव के ही मुन्ना प्रसाद डनसेना से 3,77,000 व देवकुमार से 8,00,000 लेकर कुल 20,04,000 रुपए की ठगी की है। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी विवेक कुमार को गिरफ्तार करने पुलिस टीम दुर्ग रवाना हुई जिसे पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर रायगढ़ लाया गया, आरोपी ने पूछताछ में नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की।







