ChhattisgarhCrimeRegion

10.36 किलो अवैध गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Share

जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जगदलपुर के नए बस स्टैंड के पीछे दो संदिग्ध व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 10.36 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों मोहम्मद नासिर (40 वर्ष), निवासी शाहदरा, दिल्ली एवं मुकेश कुमार (26 वर्ष), निवासी जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(बी)(द्वितीय)(बी) के तहत अपराध दर्ज कर थाना बोधघाट में कार्यवाही के उपरांत आज मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय में पेश किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button