Chhattisgarh
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज द्वारा जे.सी.आई. रायपुर मैक यूनाइटेड के सहयोग से 25 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके साहस, नेतृत्व क्षमता और योगदान को सम्मानित करना तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।






