ChhattisgarhRegion

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

Share

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके बाद 30 मार्च 2026 को सभी महाविद्यालयों में प्राचार्यों के माध्यम से राज्यपाल एवं सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं 6 अप्रैल 2026 को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में एक साथ घेराव कर छात्र शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री हेमंत पाल, मीडिया चेयरमैन संकल्प मिश्रा, निखिल वंजारी, महताब हुसैन, वैभव मुंजेवर, संस्कार द्विवेदी, अंकित बंजारे और कृष सहारे उपस्थित थे।
एनएसयूआई का कहना है कि छात्र संघ चुनाव शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए छात्रों की समस्याएं प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचती है और उन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों का अनुभव मिलता है। संगठन का मानना है कि इससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी का विकास होता है तथा छात्र हितों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है। एनएसयूआई ने प्रदेश के सभी छात्रों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान केवल छात्र संघ चुनाव बहाली तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button