Madhya Pradesh
सतना में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

मध्य प्रदेश के सतना जिले में रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात का 11 दिन में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 13 मार्च की है, जब रामबहादुर ने अपने घर के बगल में बने गैराज में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा किया था, जिसे देर रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुखबिर और साइबर सेल की मदद से सुराग जुटाए। जांच में अमन, सविनय उर्फ सनी, साहिल उर्फ आदित्य और सौरभ विश्वकर्मा को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर 4.5 लाख रुपये कीमत वाला ट्रैक्टर और वारदात में प्रयुक्त 30 हजार की बाइक बरामद की गई, जबकि ट्रॉली अभी नहीं मिली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया और पुलिस उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।







