ChhattisgarhRegion

जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के खिलाफ अवैध प्लाटिंग का मामला, प्रशासन कानूनी कार्रवाई की तैयारी में

Share


रायपुर।
धरसींवा के समीप गिरौद गांव में जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के खिलाफ अवैध प्लाटिंग का मामला प्रकाश में आया है। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में अग्रवाल द्वारा सरकारी जमीन की प्लाटिंग कर बेचने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट पर जिला प्रशासन सख्ती बरत रही है, और तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बताया गया कि धरसींवा तहसील क्षेत्र के गिरौद गांव में शासकीय भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। इस पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में यह पाया गया कि कई खसरा नंबरों की जमीन पर कब्जा और नियम विरुद्ध प्लॉटिंग की पुष्टि हुई है। यह जांच प्रतिवेदन 18 फरवरी 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायपुर को भेजा गया है।तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा कार्य बिना वैधानिक अनुमति के किया गया है, जो राजस्व नियमों का उल्लंघन है। जांच प्रतिवेदन के साथ पंचनामा और नक्शा भी संलग्न कर उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। प्रशासन अब इस मामले में अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button