Chhattisgarh

तमनार अफीम कांड जंगल में छिपे आरोपी को पुलिस ने झारखंड से पकड़ा

Share

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी मार्शल संगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश के लिए एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस को आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित जमीन पर छापेमारी के दौरान 60,326 अफीम के पौधे मिले थे, जिनका कुल वजन 2877 किलोग्राम था। जांच में सामने आया कि मार्शल संगा अपने साथियों एमानुएल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर यह अवैध खेती कर रहा था। लगातार दबिश के बाद पुलिस टीम झारखंड पहुंची, जहां आरोपियों को भनक लगते ही वे जंगल की ओर भाग गए। स्थानीय पुलिस के सहयोग से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भाग रहे आरोपी एमानुएल भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी सीप्रियन भेंगरा की तलाश अभी भी जारी है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button