ChhattisgarhPoliticsRegion
खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा की जांच करने कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति

रायपुर। महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे की जांच के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। विधायक द्वारिकाधीश यादव को समिति का संयोजक बनाया गया है व सराईपाली विधायक चातुरी नंद, पूर्व प्रभारी महामंत्री-पीसीसी अमरजीत चावला, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर तथा प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष केशव चंद्राकर सदस्य होंगे। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 16 लोग हादसे में घायल हुए हैं।








