ChhattisgarhRegion

सियान गुड़ी में डॉ. वर्मा ने बुजुर्गों की जांची सेहत

Share

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी में आने वाले बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण डा. कमल वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी का बीपी, शुगर सहित प्रारंभिक जांच कर चिकित्सकीय सलाह भी दी। सियान गुड़ी प्रभारी के प्रबंधक मनीष देसाई ने बताया कि यहां आने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य जांच के लिए मंडल की स्वास्थ्य सेवा समिति की समन्वयक व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमल वर्मा सियान गुड़ी आई थी। इस दौरान उन्होंने यहां आए बुजुर्गों को सेहतमंद रहने के टिप्स भी दिए। इस बीच आध्यात्मिक समिति की ओर से शनिवार होने के कारण डा. कमल वर्मा और सभी बुजुर्गों ने एक साथ हनुमान चालीसा पाठ किया।
डॉ. कमल वर्मा ने टूरी हटरी बाजार, पुरानी बस्ती निवासी डॉ. ओपी सोनी, सत्यम विहार कालोनी रायपुरा निवासी डॉ. ओमकार बिसेन, मोहबा बाजार निवासी लखन लाल साहू, कुशालपुर के गोपाल प्रसाद जोशी, डीडी नगर निवासी हीराधर पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों के बीपी और शुगर की जांच किया। डॉ. वर्मा ने सभी से गर्मी को लेकर खुद को सुरक्षित रखने के अहम टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी एक बड़ी समस्या हो सकती है इसलिए पर्याप्त पानी का सेवन बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी बुजुर्गों से बहुत अधिक ठंडा पानी नहीं पीने की अपील की।
डॉ. वर्मा बताया कि यहां आए बुजुर्ग गोपाल प्रसाद जोशी का वजन उम्र के हिसाब से अधिक है। उन्हें वजन कम करने के लिए एक्ससाइज और साइकिंग की सलाह दी है। वहीं बीपी के अन्य मरीजों को अपनी दवाएं टाइम पर लेने के लिए कहा गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button