दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, विजिलेंस विभाग में वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली उदघाटित

बिलासपुर/ रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के विजिलेंस विभाग में अत्याधुनिक वीडियो रिकॉर्डिंग प्रणाली का उदघाटन शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने किया इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक, विजय कुमार साहू, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक मनोज गुरुमुखी तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
इस अत्याधुनिक प्रणाली का उद्घाटन श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक, श्री विजय कुमार साहू, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री मनोज गुरुमुखी तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।यह पहल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पारदर्शिता को बढ़ावा देने, विजिलेंस जागरूकता फैलाने तथा डिजिटल माध्यम से सतत प्रशिक्षण और क्षमता विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विजिलेंस जागरूकता हेतु वीडियो कंटेंट निर्माण:* दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच विजिलेंस संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए विशेष मल्टीमीडिया कंटेंट तैयार किया जाएगा। तकनीकी एवं ज्ञानवर्धक मॉड्यूल:* विभिन्न कार्यकारी विभागों द्वारा तकनीकी एवं अन्य विषयों पर वीडियो मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे, जिससे फील्ड अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं दक्षता में वृद्धि होगी। रिकॉर्डेड कंटेंट की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे अधिकारी “कभी भी, कहीं भी” इसका उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा केवल विजिलेंस विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागों के लिए उपयोगी होगी। इसके माध्यम से विभिन्न स्तरों के रेलवे कर्मचारियों के लिए उपयुक्त मल्टीमीडिया प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित किए जाएंगे, जिनमें डोमेन ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक कौशल का भी समावेश होगा।
यह प्रणाली संस्थागत ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, कार्यकुशलता में सुधार लाने तथा संगठन में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने विजिलेंस विभाग के इस अभिनव प्रयास की सराहना की तथा तकनीक के माध्यम से क्षमता निर्माण एवं सुशासन को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।







