Madhya Pradesh

65 वर्षीय महिला लक्ष्मी रजक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Share

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र के पिछोर कस्बे के बढ़ा बाजार इलाके में 65 वर्षीय महिला लक्ष्मी रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही कमरे में बिस्तर के नीचे पड़ा मिला, और उसके गले पर चोट के स्पष्ट निशान थे जबकि पहने हुए गहने गायब पाए गए। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी देहात जयराज कुबेर और थाना प्रभारी शिवम राजावत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया जा सका है, लेकिन जांच तेज़ी से चल रही है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह लूट के साथ हत्या का मामला है या पुरानी रंजिश, फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button