Chhattisgarh
सीएमओ की शिकायत पर अकलतरा में अध्यक्ष-पार्षद के खिलाफ कार्रवाई

अकलतरा नगर पालिका के सीएमओ ने अध्यक्ष और पार्षद पर बिना शासन की अनुमति और बिना परिषद में प्रस्ताव पास कराए गोपिया तालाब को सुखाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीएमओ की शिकायत पर अकलतरा थाने में नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी और पार्षद विवेक सिंह एवं रुखमणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीएमओ ने बताया कि भीषण गर्मी के समय तालाबों में जल संरक्षण जरूरी है, लेकिन अध्यक्ष और पार्षद ने जेसीबी मशीन से तालाब को फोड़कर उसका पानी बहाया, जिसे वार्डवासियों और अन्य पार्षदों ने रोकने का प्रयास किया। पहले एक बार अध्यक्ष को समझाकर तालाब फोड़ने से रोका गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने तालाब को मनमानी तरीके से फोड़ दिया। इस मामले में सीएसपी योगीता खापर्डे ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।







