Chhattisgarh
ट्रैक्टर पलटने से 8 मजदूर घायल, 3 की हालत गंभीर

शहडोल जिले में रेत का वैध ठेका न होने का खामियाजा अब लगातार खतरनाक हादसों के रूप में सामने आ रहा है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी में अवैध रेत उत्खनन के दौरान माइनिंग टीम के आने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई, जिससे रेत से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार करीब 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत खनन जारी है और कार्रवाई के डर से भागने के दौरान यह हादसा हुआ। लगातार हो रहे ऐसे हादसे यह दिखाते हैं कि अवैध रेत खनन अब जिले में एक गंभीर और जानलेवा समस्या बन चुका है







